Advertisement
आने वाला है मानसून, रखें पूरी तैयारियां, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में चर्चा

एडीएम राठौड़ ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग यह सुनिश्चित करें की बरसात के दौरान आवागमन बाधित न हो, नगर निगम शहरी क्षेत्र में नाले समय पर साफ करवाएं ताकि अवरोध के कारण पानी भराव की स्थिति ना हो। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय से आपदा से निपटने का एक्शन प्लान बनाएं तथा कंटीन्जेंसीज प्लान सभी आपस में एक दूसरे को साझा करें, इसके अलावा आईडीआरएन पोर्टल पर सभी विभाग आवश्यक डाटा समय पर फीड करें।
बैठक में जिला परिषद के एसीईओ अंजुम ताहिर सम्मा, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज जैन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अनिल कुमार गर्ग, अधीक्षण अभियंता शहर राजीव अग्रवाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित नागौरी समेत विभिन्न विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


