Advertisement
बयाना में मानसून पूरी तरह मेहरबान, 12 घंटे से अधिक समय से हो रही झमाझम बारिश, निचले इलाकों में भरा बारिश का पानी

शहर के मुख्य बाजार में जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। बारिश का पानी सड़कों और बाजार में भर जाने से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर पानी भरने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है और व्यापार पर भी असर पड़ा है। दुकानदारों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
बयाना में लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने जहां किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है, वहीं मजदूरों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शहर के बाजारों में जलभराव ने निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजरें प्रशासन पर हैं कि जलभराव की समस्या से कब राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


