Advertisement
अश्लील वीडियो चैट की रिकॉर्डिंग कर मांगी रकम, 5 आरोपी गिरफ्तार

एसपी गौतम ने बताया कि एक कांस्टेबल ने 3 सितम्बर को राजगढ़ थानाधिकारी विनोद सामरिया को बताया की उसकी फेसबुक आईडी पर रितिका रॉय नाम की लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एसेप्ट करने पर व्हाट्सएप्प नम्बर जान अश्लील वीडियो कॉल कर उसका वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर 5000 रुपयो की मांग की जा रही है। मामले की गम्भीरता को देख एएसपी श्रीमन लाल मीना व सीओ राजगढ़ अंजली अजीत जोरवाल के मार्ग दर्शन एवं थानाधिकारी राजगढ विनोद सामरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
गठित विशेष टीम ने सेक्सटॉर्शन कर लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के खिलाफ साईक्लोन सैल अलवर से तकनीकी सहायता एवं मुखबीर का सहयोग लेकर मुलजिम अजरुद्दीन उर्फ अजरु, आबिद खां, जफरुद्दीन उर्फ जफरु,गजेन्द्र सिंह व वसीम खान को गिरफ्तार कर 58,050 रुपये, 07 मोबाईल फोन, 09 एटीएम कार्ड एवं कार व मोटरसाईकिल बरामद कर जब्त की।
ठगी की रकम प्राप्त करने कमीशन पर अन्य लोगों के एटीएम काम मे लेते
दौसा के थाना मण्डावर क्षेत्र के कोट गांव के कई युवक ऐसे ही मामलों में अलवर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके है। ऐसे गिरोह के व्यक्ति सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद सैक्स वीडियो चैट कर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से रुपयो की डिमाण्ड करते हैं। पीड़ित से मिले रुपये प्राप्त करने कमीशन के रूप में अन्य व्यक्तियों के एटीएम कार्डों को काम में लेते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


