Money laundering: ED attached Rs 293 crore assets in Rose Valley Chit Fund scam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने जब्त की रोज वैली समूह की 300 करोड रुपये की संपत्तियां

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2017 3:44 PM (IST)
मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने जब्त की रोज वैली समूह की 300 करोड रुपये की संपत्तियां
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चिटफंड कंपनी रोज वैली समूह की 300 करोड रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन जब्त की गई संपत्तियों में पश्चिम बंगाल, असम और बिहार के छह होटल, त्रिपुरा में 17 एकड का अम्यूजमेंट पार्क, कोलकाता में 1,46,364 वर्गफुट का ऑफिस स्पेस, भुवनेश्वर में 11,445 वर्गफुट का भूखंड, जमीन के 13 टुकडे, कोलकाता की सबसे अच्छी रिहायशी सोसाइटी में गैरेज के साथ तीन फ्लैट शामिल हैं। ईडी ने एक बयान में कहा, रोज वैली समूह की कंपनियों और उसके निदेशक गौतम कुंडू से जुडी 113.76 करोड रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिसका बाजार मूल्य 300 करोड रुपये है। चिटफंड कंपनी की ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच कर रही है और उसके एकमात्र मालिक और अध्यक्ष गौतम कुंडू को साल 2015 के मार्च में कोलकाता में गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement