Modi said in Kerala...in 2024 everyone is saying - This time we will cross 400-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल में मोदी बोले...2024 में हर कोई कह रहा है- 'अबकी बार 400 पार'

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 2:18 PM (IST)
केरल में मोदी बोले...2024 में हर कोई कह रहा है- 'अबकी बार 400 पार'
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "2019 में केरल में भाजपा को लेकर जो आशा जगी थी वह 2024 में विश्वास में बदलती नजर आ रही है। 2019 में केरल ने भाजपा को डबल डिजिट में वोट दिया था, 2024 में केरल डबल डिजिट में सीट देने का मन बना रहा है।2019 में देश नारा दे रहा था- 'फिर एक बार मोदी सरकार', 2024 में हर कोई कह रहा है- 'अबकी बार 400 पार' नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा ने कभी केरल या देश के किसी राज्य को वोट के चश्मे से नहीं देखा। जब भाजपा यहां कमजोर थी तब भी हमने केरल को मजबूत बनाने के लिए काम किया... गल्फ के देशों में रहने वाले साथियों ने अभी हाल में अनुभव किया है कि पहले के भारत और आज के भारत में कितना फर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केरल की राज्य सरकार के लगातार असहयोग के बावजूद केरल भारत सरकार की प्राथमिकता पर रहा है। भारत सरकार ने ही तय किया है कि केंद्र सरकार की सारी नौकिरियों की परीक्षाएं मलयालम समेत सभी स्थानीय भाषाओं में कराई जाए।
PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस और CPI(M) के नए गठबंधन का हाल क्या है, उनका एक ही ट्रैकरिकॉर्ड है कि कैसे उन्होंने देश को दशकों तक एक ही परिवार के कब्जे में रखा... ये लोग केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं लेकिन बाकी देश में ये एक-दूसरे के BFF यानि बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement