Modi room is so special chemical attack and bomb attack will also be neutral in Israel -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इजराइल: मोदी का कमरा है कुछ खास, कैमिकल अटैक और बमबारी भी बेअसर

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 12:18 PM (IST)
इजराइल: मोदी का कमरा है कुछ खास, कैमिकल अटैक और बमबारी भी बेअसर
तेल अवीव। पीएम नरेंद्र मोदी विदेश नीति को प्रगाढ़ बनाने के सिलसिले में इन दिनों इजरायल में हैं। इजरायल एक मजबूत और ताकतवर देश है। अपने दुश्मनों को भी समय समय पर इजरायल मुंहतोड़ जवाब देता रहता है। ऐस में इजरायल के पास साजो समान बेहद आधुनिक है।दुश्मन देश में लोहा लेने से पहले 10 बार सोचने को मजबूर कर देता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें इजरायल में पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद है।एक परिंदा भी वहां पर नहीं मार सकता है। और तो और पीएम मोदी जिस कमरे में ठहरे हैं, वहां कैमिकल या बमबारी से किया हमला भी बेअसर साबित होगा। यानि पीएम मोदी का ये कमरा पूरी तरह से सुरक्षा के लिहाज से फुलप्रूफ है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी जिस होटल में है वहां कितना भी बड़ा हमला हो जाए, लेकिन जिस कमरे में पीएम मोदी हैं उस कमरे पर आंच तक नहीं आ सकती है। बता दें कि पीएम मोदी समेत भारत के पूरे दल के लिए कुल 110 कमरे बुक किए गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement