नोटबन्दी करके मोदी ने महिलाओं का अपमान किया- शिवपाल
khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 11:44 AM (IST)
लखनऊ। शिवपाल यादव ने लोकबंधु राजनारायण के जन्मदिन पर मंच से ही नमन
किया।
शिवपाल ने कहा कि नेता जी जब भी मुख्यमंत्री बने पहला कलम
किसानों के पक्ष में चलाया। पीएम मोदी के अच्छे
दिन के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे देश के गरीब दुखी है।पूरे देश का गरीब लाइन में खड़ा है। अच्छे दिन सिर्फ पूंजीपतियों के आये हैं। मोदी सरकार ने देश की महिलाओं की छिपाकर पैसे छिपाने के पोल खोल
कर उनका अपमान किया है। मोदी ने देश से बाहर
का काला धन नही लाकर यूपी के लोगों को दुखी कर दिया है। 2017 में पूर्वांचल के
लोग आज संकल्प ले ले की जिसप्रकार मोदी ने आप सबका अपमान किया है। उसीप्रकार
विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल से एक भी सीट दूसरे दल को ना देकर 2019 में भी सपा के सहयोग
से दिल्ली की कुर्सी पर नेता जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें