सभी दलों में मच गया मोदी हाहाकार, यूपी में भी हो गया योगी का अवतार
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 10:54 AM (IST)
आशिष इन्दोरिया ने यूपी नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की
कार्यशैेली का वर्णन करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की। कवियत्री चेतना शर्मा
ने बेटियों पर आधारित अपनी रचना ‘‘ गुडिया या चिडिय़ा कह दूॅ, मै या वीणा
के तार कहूॅ, माता-पिता की लाठी कह दूॅ या घर की पतवार कहूॅ’’ आदि प्रस्तुत
कर बेटियों के प्रति श्रोताओं की ऑखे नम कर दी । इसके बाद धोलपुर के
वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि बृजेन्द्र चकोर ने अपने चीर परिचित अंदाज में हास्य
एंव व्यंग्य की रचनाएॅ प्रस्तुत की जिसमें ‘‘ सभी दलों मे मच गया मोदी
आहाआहाकर, यूपी मे भी हो गया योगी का अवतार, चार राज्य में बनगई बीजेपी
सरकार, शायद अब बन जायेगा रामलला दरबार’’ सुनाकर श्रोताओ को ताली बजाने पर
मजबूर कर दिया। कविवर ने अपनी रचना ‘‘महाभारत’’ भी प्रस्तुत की तथा आरक्षण
पर आधारित अपनी रचना ‘‘ कछुवा और खरगोषश की दौड’’ भी सुनाई। मंच संचालक
करूणानिधी पारिक अपनी रचना ‘‘ मेडम तेरे सेन्ट की कैसी है ये गंद, दारू तो
कर नहीं रही रोडवेज बन्द रही बन्द’’ प्रस्तुत की।