Modi has become a hit in all parties, UP has also become the avatar of Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी दलों में मच गया मोदी हाहाकार, यूपी में भी हो गया योगी का अवतार

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 10:52 AM (IST)
सभी दलों में मच गया मोदी हाहाकार, यूपी में भी हो गया योगी का अवतार
टोंक। विप्र फाउण्डेशन टोंक के तत्वाधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण, सवाईमाधोपुर चोराहा पर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विप्र फाउण्डेशन के युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव व्यास थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामेश्वर प्रसाद जिला अध्यक्ष भारत विकास परिषद टोंक एवं लोकेश कुमार गौतम अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा की गई। कवि सम्मेलन का आगाज कवियत्री चेतना शर्मा ने मॉं शारदा की वन्दना की इसके बाद स्थानीय कवि बृजराज स्नेही ने अपनी रचना ’’ लरजती ऑखों मे प्यार के मंजर नही होते, तोड दे गंभीरता पल में वो समन्दर नहीं होते’’ सुनाकर वाहवाही लूटी। जयदीप चूलेट ने अपनी रचना’’ जब दुनिया में गो माता पर पाप अधिक बढ जायेगा नस-नस में परशुराम का रक्त रंग दिखलायेगा। भारत मॉ और गौ माता की रक्षा हेतु वादा है तब हरेक ब्राहम्ण का बेटा परशुराम बन जायेगा’’ सुनाकर श्रोताओं मे जोश भर दिया । कवि चन्द्र दत्त ’तृषित ने अपनी कविता ‘‘ ल चाल सिनेमा मे’’ सुनाकर श्रोताओं का लोटपोट कर दिया। कवि दिनेश दिवाकर ने यूपी चुनाव पर अपनी रचना प्रस्तुत की ‘‘ अखिलेशकी साईकल पंचर, यूपी मे हाथी छुमंतर’’ सुनाकर वाही-वाही लूटी। कवि किशोर जी किशोर ने अपनी चीर परिचित शेली श्री राधे के साथ मे अपनी रचना ‘‘ धरती रथ जिसका चारवेद, जिसमे घोडों का श्रृधन है वह क्रांतिदूत जमदग्निपूत ब्राहम्ण का अभिनन्दन है ’’ सुनाकर श्रोताओं का भावविभोर कर दिया तत्पश्चात नाथू लाल ने अपना गीत सुनाकर लोगो को आंनन्दित किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement