Modi govt likely to announce cheaper home loans in budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता को सस्ता होम लोन देने की तैयारी में सरकार, बजट में ऐलान संभव!

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 09:03 AM (IST)
जनता को सस्ता होम लोन देने की तैयारी में सरकार, बजट में ऐलान संभव!
नई दिल्ली। नोटबंदी से परेशान हुए मिडिल और अपर मिडिल क्लास को केन्द्र सरकार जल्द राहत दे सकती है। सरकार जनता को सस्से होम लोन का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार हाउसिंग लोन पर ब्याज में छूट देने के लिए स्कीम को अंतिम रूप दे रही है। इस स्कीम का फायदा उन लोगों को भी मिलेगा जिनकी आमदनी एक या डेढ लाख रुपए है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस स्कीम की शुरूआत करेगी। इसके लिए नेशनल हाउसिंग बैंक और हुडको को नोडल एजेंसी बनाया जा रहा है। इस योजना का सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिनके नाम देश में कहीं कोई घर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्कीम को आसान रखा जाएगा। जिससे की लोगों को अलग अलग जगहों पर चक्कर ना लगाने पडें। गौरतलब है कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में हाउसिंब लोन पर सब्सिडी देने का जिक्र किया था।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement