Advertisement
विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में मोदी सरकार के कामकाज की जमकर हुई तारीफ

मनीष खेमका ने कहा कि यह कार्यक्रम अच्छा है। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में जितने भी काम हुए हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उसके साथ ही हमारा कारोबार भी बढ़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का जो विजन है वह साकार होता दिख रहा है। एआई को लेकर पीएम के लक्ष्य को हम भारतीय बहुत अच्छे तरीके से पूरा कर पाएंगे।
मंसूर महमूद ने कहा कि पिछले कुछ समय में हमने महसूस किया है कि ई-गवर्नेंस में काफी सुधार हुआ है। इसकी वजह से 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' बेहतर हो गया है। कारोबार में अच्छी वृद्धि हो रही है। युवा ईमानदारी से मेहनत करें तो उनके लिए बहुत मौके हैं।
मर्चेंट नेवी में सेवा दे चुके स्टॉक मार्केट ट्रेडर प्रभाष पाठक ने कहा कि आज जब हम देश के बाहर जाते हैं तो हमारा बहुत सम्मान होता है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में जो गुणवत्ता की कमी थी वह लगातार समाप्त हो रही है। आज देश में विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं, अवसर हैं। यह बड़ा बदलाव 2017-18 के बाद से हुआ है। ऐसे में युवाओं की भागीदारी से ही भारत विकसित बनेगा क्योंकि युवा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


