Advertisement
मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को गतिशील और रोजगार परक बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है : प्रकाश जावडेकर

वाराणसी से कोलकाता तक जल मार्ग से यातायात शुरू हो गया है। इससे लागत घटेगी और पर्यावरण की रक्षा होगी। हमें विरासत में बैकों के एनपीए और बढ़ा हुआ कर्ज मिला था। चोरी करने वालों की धरपकड़ हो रही है। कांग्रेस ने पूंजीपतियों को ढेर सारा कर्ज दिया जो देश छोड़ कर चले गये। हमारी सरकार ने उन्हें विदेशों में पकड़ा और वहां उन्हें गिरफ्तार किया।
जावडेकर ने कहा कि हमने पारदर्शिता बढ़ाई है। आज आप तेजस एक्सपे्रस और वंदे भारत एक्सप्रेस में कम समय पर यात्रा कर सकते है। राष्ट्रीय राजमार्गो की संख्या बढ़ाई है। तेजी से निर्माण हो रहा है। 2014 तक भारत में कोई आने को तैयार नहीं था, मोदी सरकार ने पिछले चार महीनों में व्यापार और रोजगार बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 110 फैसलें किये है। जीएसटी लागू होने के निर्णय ने भी क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। सभी राज्यों के साथ मिलकर सभी पर्टियों से विमर्श कर जीएसटी लागू किया गया था। हर महीने जीएसटी कौंसिल की बैठक की जाती है। सुसंगत टैक्स दरों के कारण जनता को काफी लाभ मिला है। व्यापार भी सुगम हुआ है।
जावडेकर ने कहा कि सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 27 सार्वजनिक बैंको को विलयीकरण कर 12 बैक बनाये है। इससे क्रेडिट मॉनिटरिंग अच्छा होगा। बैंको के पास पूंजी बढ़ेगी। व्यापार और उद्योगों के लिए प्रचुर मात्रा में पूंजी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत का निर्माण हो रहा है। सबको शिक्षा, हर हाथ को काम, गरीबों को घर, हर घर में बिजली उपलब्ध हो यही हमारा लक्ष्य है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


