Advertisement
अन्य सरकारों के मुकाबले मोदी सरकार ने ज्यादा काम किया : भाजपा सांसद राव

उन्होंने श्ांका करने वाले ऐसे लोगों को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। हाल के केंद्रीय बजट के बाद राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी सहित सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने कहा कि राज्य को कोई बड़ा आवंटन नहीं मिला है।
उनका कहना है कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद आंध्र को विशेष दर्जा देने, रेलवे जोन बनाने एवं अन्य रियायतें देने का जो वादा किया गया था, उन्हें क्रियान्वित किया जाए।
गौरतलब है कि हाल ही में राव ने विशाखापत्तनम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा का अगला पड़ाव आंध्र प्रदेश है।
इस जनसभा में उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों प्रवासी शामिल हुए। राव ने कहा, "मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम हमेशा सभी आवश्यक मदद देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर कुछ प्रवासी लोग भाजपा में शामिल हुए।" भाजपा नेता ने विशाखापत्तनम और विजयनगरम में आगामी नागरिक निकाय चुनावों के लिए भी प्रचार किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


