modi decision on black money are surgical strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कालाधन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक -जौनापुरिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 5:10 PM (IST)
कालाधन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक -जौनापुरिया
टोंक। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने हाल ही में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पांच सौ एवं एक हजार रूपये के नोट बन्द किये जाने को कालाधन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए प्रधानमन्त्री के फैसले का स्वागत किया हैं। उन्होंने आमजन से अपील की हैं कि वह परेशान नही हो जल्दी ही दो या तीन दिन में पांच सौ एवं दो हजार रूपये के नये नोट उपलब्ध होंगे । उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का पुराने पांच सौ रूपये एवं एक हजार के नोट बन्द किये जाने का निर्णय आमजन के हित में हैं । जिससे आम व्यक्ति को घबराने की कोई जरूरत नही हैं कुछ ही दिन में फिर से नये नोट बाजारों में उपलब्ध होंगे और व्यापार फिर से चल पडेगा। सांसद जौनापुरिया ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व में ही स्विस बैंक खातों में जमा राशि को निकलवा लिया था लेकिन उसको शॉ नही कर रहे थे जिसके लिए प्रधानमन्त्री ने काफी समय भी दिया आखिर प्रधानमन्त्री को काले धन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाना पडा । यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement