वैसे रेलवे का आकार अब भी काफी बड़ा है। इसमे 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी
है, यानी ये अपने आप में एक लघु भारत है। इन सब के वावजूद सरकार की दलील है
कि रेलवे को आम बजट में मिलाए जाने से बेहतर व्यवस्था बन सकेगी और
अनावश्यक के कामकाज से बचा सकेगा। हालांकि इस विलय के बावजूद वित्तीय
मामलों में रेलवे को पूरी स्वायतता रहेगी और उनके विभिन्न अधिकारी
अपने-अपने स्तर पर वित्तीय अधिकारों का पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकेंगे।
यही नहीं रेलवे के खर्चें उसी के संसाधन के जरिए पूरी किए जाएंगे. रेलवे को
एक फायदा ये भी है कि उसे डिविडेंड नहीं देना होगा, यानी हर साल उसे करीब
10 हजार करोड़ रुपये का फायदा होगा।