Advertisement
कांग्रेस शासन के दौरान पुराने कारखानों के आधुनिकीकरण पर ध्यान नहीं दिया गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम की तरह देश के दूसरे राज्यों में भी खाद की कितनी फैक्ट्रियां बंद हो गई थी... कांग्रेस ने जिन हालातों को बिगाड़ा था, हमारी सरकार उन्हें सुधारने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत लगा रही है... कांग्रेस के दौर में फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां बंद होती थी जबकि हमारी सरकार ने अनेक प्लांट शुरू किए हैं...इसी का नतीजा है कि हम यूरिया के क्षेत्र में आने वाले समय में आत्मनिर्भर हो सकें उस दिशा में मजबूती से कदम रख रहे हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हमने किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा से पशुपालकों, मछली पालकों को भी जोड़ा है। इससे इन सबको लाभ मिल रहा है। KCC से इस साल किसानों को 10 लाख करोड़ से ज्यादा की मदद दी गई है..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस अब भी देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है, ये लोग असम के जंगल, जमीन पर उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाना चाहते हैं जिनसे उनका वोट बैंक मजबूत होता है... कांग्रेस को असम और असम के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें केवल सत्ता, सरकार में दिलचस्पी है इसलिए इन्हें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए ज्यादा अच्छे लगते हैं। अवैध घुसपैठियों को कांग्रेस ने ही बसाया और वही उन्हें बचा रही है इसलिए कांग्रेस वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का विरोध कर रही है..."
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


