Models pose on airstrip during take off, DGCA orders inquiry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद DGCA ने दिए मॉडल्स के खिलाफ जांच के आदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 4:06 PM (IST)
वीडियो वायरल होने के बाद DGCA ने दिए मॉडल्स के खिलाफ जांच के आदेश
नई दिल्ली। रनवे पर 9 मॉडल्स ने जान जोखिम में डालकर एक वीडियो शूट किया। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीसीए ने प्राइवेट प्लेन और मॉडल्स के खिलाफ जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। डीजीसीए के एक अफसर ने बताया, हमें गुरुवार रात स्टंट का वीडियो मिला। यह प्लेन के टेकऑफ से पहले लापरवाही बरतने का मामला है। अधिकारी के मुताबिक जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो जाता और मॉडल्स की जान भी जा सकती थी। फिलहाल, प्राइवेट प्लेन और मॉडल्स के खिलाफ जांच जारी है। डीजीसीए के मुताबिक, मॉडल्स से पूछताछ के बाद ही पता लगेगा कि वीडियो को कहां का है और कब शूट किया गया। वहीं, मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर में शूट किया गया और प्लेन मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 9 महिला मॉडल्स हवाई पट्टी पर खड़ी हैं और एक 9 सीटर वीटी एसएआई टर्बोप्रॉप प्लेन उनके ठीक पीछे से उड़ान भरता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement