mobile robbery in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 6:18 PM (IST)
छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में मोबाइल पर बात कर रहे छात्र का बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। घटना के दौरान मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरों को आस पास के लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइकर्स लुटेरे मौके से फरार हो गये। पीड़ित छात्र द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बर्रा हरदेव नगर निवासी कारपेन्टर कारोबारी प्रकाश विश्वकर्मा का बेटा संदीप बीएससी का छात्र है। पीड़ित छात्र के मुताबिक सोमवार की देर शाम वह निजी काम से घर दूरी पर गये थे। चौराहे के पास अचानक उनके मोबाइल में घर का फोन आने पर वह बात करने लगे। इसी बीच पीछे से आये बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। घटना के दौरान लुटेरों को पकड़ने के लिए आस पास के राहगीर दौड़े लेकिन लुटेरे मौके से फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और तहरीर लेकर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बर्रा इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने पीड़ित छात्र के बताये गये हुलिये के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement