Mobile again in Central Jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंट्रल जेल में मिले फिर से मोबाइल

khaskhabar.com: बुधवार, 27 मार्च 2019 12:07 PM (IST)
सेंट्रल जेल में मिले फिर से मोबाइल
जयपुर। जयपुर सेन्ट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जेल में आकस्मिक तलाशी के दौरान एक बंदी के पास एक मोबाइल मिला है तो दो मोबाइल जमीन में दबे हुए मिले है। केन्द्रीय कारागृह में इससे पूर्व में भी सैंकड़ों की संख्या में कई बार मोबाइल, सिम, चार्जर आदि पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जेल प्रहरी लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार रमेश चंद निवासी अलवर हॉल प्रहरी केन्द्रीय काराग्रह जयपुर ने मामला दर्ज करवाया कि जेल में आकस्मिक तलाशी के दौरान बंदी कृष्णकुमार के पास एक मोबाइल मय सिम समेत बरामद किया गया। वहीं अन्य एक बैरक के बाहर से मिट्टी में दबे में मिले है । जांच अधिकारी एएसआई हरवंश सिंह एएआई ने बताया कि तीनों मोबाइल जब्त कर उनके डाटा खंगाला जा रहा कि बंदी ने इस मोबाइल से किन- किन लोगों से बात की है। सब जानकारी जुटा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement