MLA will not be present at the legislative meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिलहाल नही होगी दिल्ली में विधायक बैठक

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 3:33 PM (IST)
फिलहाल नही होगी दिल्ली में विधायक बैठक
अंबाला। खेल मंत्री अनिल विज ने तीन अप्रेल को दिल्ली में होने पार्टी की बैठक को लेकर कहा कि इस बैठक के होने का कोई अर्थ नहीं है और फिलहाल हरियाणा मंत्रिमंडल में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। दिल्ली में तीन अप्रेल को होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई चांस नहीं है कि बैठक हो। आपको बता दें कि रेवाड़ी विधायक रणधीर कापड़ीवास और गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल की अगुवाई में 18 विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उमेश अग्रवाल ने अफसरों पर करप्शन के आरोप लगाए थे। हिसार की जेडीयू में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर एस एस फुलिया के सामने खिलाड़ियों की समस्याये उठाने वाले रतनगढ़ राजकीय मिडल स्कूल इंचार्ज जस्सा सिंह को सस्पेंड करने और मुख्यालय न छोड़ने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि इस बारे में पता करेगे क्यों ऐसी बात की गई है ओर खेलो को जिस कदम से नुकसान होता हो ऐसे कदम किसी को उठाने नही दिए जाएंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement