mla sunder shaam Arora flag off Delhi hoshiarpur Valvo bus service-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 3:39 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होशियारपुर-दिल्ली वाल्वो बस सेवा का विधायक अरोड़ा ने किया शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 4:05 PM (IST)
होशियारपुर-दिल्ली वाल्वो बस सेवा का विधायक अरोड़ा ने किया शुभारंभ
होशियारपुर। दिल्ली जाले वाले यात्रियों को अब वाल्वो बस सेवा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि पंजाब सरकार ने शहर निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को मानते हुए होशियारपुर-दिल्ली वाल्वो बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है। अब यात्री मात्र 885 रुपये में दिल्ली पहुंच सकेंगे। ये जानकारी विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने बस स्टैंड होशियारपुर से वाल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए दी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर निवासियों के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है, क्योंकि इस सेवा के शुरु होने से पहले शहर निवासियों को वाल्वो बस से दिल्ली जाने के लिए फगवाड़ा या जालंधर पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा होशियारपुर बस स्टैंड से दिल्ली बस स्टैंड तक है तथा जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट के लिए भी वाल्वो बस सेवा चलाए जाने का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मिलकर इस प्रक्रिया को और तेज करने का प्रयास करेंगे ताकि जल्द से जल्द होशियारपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अपने शहर से वाल्वो में बैठकर वहां का सफर कर सकें। उन्होंने बताया कि यह बस रोजाना दोपहर 12.45 बजे चलेगी तथा दिल्ली बस स्टैंड पर देर सायं साढ़े 7 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार रात्रि 12.40 पर दिल्ली से चलकर वाल्वो सुबह साढ़े 7 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरु होने से दिल्ली में व्यापार व पढ़ाई आदि ने के लिए जाने वालों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने वाल्वो बस सेवा शुरु होने पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर विशेष तौर से पहुंची महिला शक्ति ए.डी.सी. मैडम अनुपम कलेर, सहायक कमिशनर एक्साइज हरदीप भंवरा, सिविल सप्लाई अधिकारी रजनीश कौर, सिविल सर्जन डा. रेनू सूद, पालिटेक्निकल कालेज की प्रिं. रचना कौर, सरकारी स्कूल की प्रिं. किरण सैनी व सरकारी स्कूल रेलवे मंडी की प्रिं. ललिता अरोड़ा ने वाल्वो बस सेवा शुरु होने पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर सभी की तरफ से मैडम रचना कौर ने कहा कि वाल्वो बस सेवा शुरु करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के प्रयासों से ही यह सब संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर महिलाओं को इतना मान सम्मान देकर विधायक अरोड़ा ने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने विधायक अरोड़ा से मांग की कि वे दिल्ली एयरपोर्ट व देश के अन्य बड़े शहरों के लिए भी होशियारपुर से वाल्वो चलाने हेतु प्रयास करें ताकि शहर निवासी खुद को देश के हर भाग से जुड़ा हुआ महसूस कर सकें व आरामदायक सफर का आनंद उठा सकें।
इस अवसर पर पंजाब रोडवेड के मैनेजर एच.एस. मिन्हास ने सभी का स्वागत किया और यात्रियों को रोडवेज की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोडवेज की हालत सुधराने और जनता को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं उनके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वाल्वो बस सेवा के साथ-साथ रोडवेज की अन्य बस सेवाओं में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक अरोड़ा ने पहली बार दिल्ली बस लेकर जाने वाले बस ड्राइवर कर्मजीत सिंह व कंडक्टर गगनदीप सिंह को शगुन देकर रवाना किया और उन्हें यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार करने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement