MLA Nauksham Chaudhary inaugurated the interlocking work at Kavadia Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक नौक्षम चौधरी ने किया कावड़िया मंदिर पर इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 7:06 PM (IST)
विधायक नौक्षम चौधरी ने किया कावड़िया मंदिर पर इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण
खास खबर। कामवन स्थानीय कावड़िया मंदिर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का विधायक सुश्री नौक्षम चौधरी के द्वारा गुरुवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक नौक्षम चौधरी का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक नौक्षम चौधरी ने मंदिर परिसर के विकास को लेकर टीन शेड निर्माण करवाने की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं को भविष्य में सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर सुभाष यादव (RAS), नटवर बसवाल (अधिशासी अधिकारी) तथा कावड़िया बाबा सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंदिर के विकास कार्यों को लेकर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement