MLA Murari Lal raised the issue of drinking water crisis in the assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक मुरारी लाल ने विधानसभा में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 6:15 PM (IST)
विधायक मुरारी लाल ने विधानसभा में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया
दौसा (ब्यूरो)। विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा ने दौसा की ज्वलंत समस्या पेयजल का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में उठाया। मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र दौसा में 7-7 दिनों में पेयजल सप्लाई हो रही है। जनता पानी की कमी से जूझ रही है। विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जहां नवीन नलकूपों के कार्यों पर रोक लगा रखी है। वहीं पानी के टैंकर सप्लाई नहीं किया जा रहे हैं। पूर्व मंत्री मीणा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री से मांग कि बीसलपुर परियोजना से सप्लाई पानी की मात्रा को बढ़ाया जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए। नवीन नलकूपों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को निरंतर पेयजल सप्लाई हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement