MLA Harvindra did foundation stone for the development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक हरविन्द्र ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 10:14 PM (IST)
विधायक हरविन्द्र ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
करनाल। हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को गांव मंगलोरा व रावर में करोड़ों रूपये के नए विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने गांव रावर में लगभग एक करोड 57 लाख रूपये की लागत से करीब 3 किलोमीटर से अधिक लम्बी सडक़ और गांव मंगलोरा में लगभग 38 लाख रूपये की लागत से करीब 1200 मीटर लम्बी सडक़ कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है, एक-एक करके विकास के सभी कार्य पूरे करवाएं जाएगें। विधायक कल्याण का गांव मंगलोरा व रावर में लागों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर विधायक ने गांव मंगलोरा में गलियों, स्कूल की चारदीवारी, गंदे पानी की निकासी के लिए 22 लाख रूपये की ग्रांट देने घोषणा की। इसी प्रकार गांव रावर में भी साढ़े 42 लाख रूपये की राशि सामुदायिक केन्द्र, 40 लाख रूपये की राशि फाईव पोंड सिस्टम, साढ़े 23 लाख रूपये एससी चौपाल, 14 लाख रूपये कश्यप चौपाल, 14 लाख रूपये गलियों के निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में सुंदर पार्क का निर्माण और स्कूल को अपग्रेड करवाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यकाल में घरौंडा क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होता जा रहा है,आने वाले दिनों में घरौंडा क्षेत्र विकास का नया माडल बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल समूचे प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे हैं लेकिन विकास की इस कड़ी में घरौंडा क्षेत्र काफी आगे चल रहा है।
उन्होंने बताया कि घरौंडा के गांव कुटेल में करीब तीन हजार करोड़ की लागत से दीनदयाल उपाध्याय मैडिकल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, घरौंडा सबडिविजन बन चुका है और जल्द ही आईटीआई, पीएचसी भी बनेगी। इसके अलावा क्षेत्र में तीन कौशल विकास केन्द्र खोले गए हैं तथा ज्ञानपूरा कालेज में एनसीसी एकेडमी भी खुलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की किसी भी सडक़ को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा, सभी सडक़ें चकाचक होंगी।

इस अवसर पर कार्यकारी अभियन्ता दलेल सिह, एसडीओ नाराण दत्त, एसडीओ प्रेम सिंह, बीडीपीओ नरेश शर्मा,एडवोकेट धीरज, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश, सरपंच जसबीर कौर, जगबीर कुमार, राजपाल, कमलजीत इत्यादि उपस्थित थे।

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement