MLA Gopal Sharma inaugurated the pearl of soil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक गोपाल शर्मा ने किया माटी के मोती का लोकार्पण

khaskhabar.com: रविवार, 29 जून 2025 8:51 PM (IST)
विधायक गोपाल शर्मा ने किया माटी के मोती का लोकार्पण
जय‌पुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में रविवार को एसोशिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल पत्र‌कार, कवि पीयूष कुलश्रेष्ठ के काव्य संग्रह माटी के मोती का विमोचन विधायक गोपाल शर्मा ने किया। बाल कविताओं के इस संग्रह का विमोचन महानगर के संस्थापक-संपादक विधायक गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। गोपाल शर्मा ने काव्य संग्रह के बारे में कहा कि पीयूष कुलश्रेष्ठ ने खान-पान जैसे उपयोगी विषय पर पुस्तक लिखकर एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कविताएं मात्र तुकबंदी नहीं हैं, बल्कि एक-एक शब्द बड़ी लगन और मेहनत से गढ़ा गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि द्रोणाचार्य एवं गुरु वाशिष्ठ पु‌रस्कार से सम्मानित महावीर सैनी ने कहा कि खेल पत्रकारिता करने के बावजूद उन्होंने कविताओं पर जो लेखनी चलाई है वह अद्वितीय है पुस्तक के लेखक पीयूष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि दोहिती के जन्म के बाद उन्हें बच्चों के लिए कविताएं लिखने की प्रेरणा मिली। पुस्तक के प्रकाशक गोपाल गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राजेंद्र राज एवं डॉ. मोहित ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर भी अपने विचार रखे एवं प्राकृतिक हलवे का वितरण किया गया। डॉ केदावत की तरफ से निःशुल्क पौध वितरण किया गया। कार्यकम में विशिष्ट मेहमान हेमजीत मालू ,धीरज शर्मा, और मंजूर अली कुरैशी का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement