MLA Dr. Subhash Garg participated in various social programs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 5:47 PM (IST)
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत
भरतपुर। पूर्व मंत्री और विधायक डॉक्टर सुभाष गर्ग मंगलवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे। दौरे के दौरान डॉ. सुभाष गर्ग ने गांव तुहिया, तमरौली, नगला लोधा, बछामदी, जाटौली रथभान, गुंडवा आदि क्षेत्र में आयोजित स्वामानी आदि विभिन्न सामाजिक कार्यकम में शिरकत की। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा डॉ. गर्ग का माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर गर्ग ने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के विद्यालय के लिए 3 लाख रुपए और सड़क के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। डॉ गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल करना मेरी प्राथमिकता है और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया और उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुभाष गर्ग ने गांवों के विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही और स्थानीय लोगों से भी उनके मुद्दों पर संवाद किया। साथ ही, उन्होंने आगामी विकास कार्यों पर भी जोर दिया और यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement