Advertisement
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने दिए पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि सड़क, पानी बिजली के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिये जुटे हुए हैं। इस मौके पर पंडित पुरुषोत्तम लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने भरतपुर शहर की जय विहार कॉलोनी में राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण के लिये विधि विधान से भूमि पूजन किया और मन्दिर निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान डॉ. सुभाष गर्ग का क्षेत्रवासियों ने माला,साफा व दुपट्टा पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच गिरधारी, मनोज जिंदल, गणेश गुर्जर, बनवारी अग्रवाल, रणवीर, अनिल गौड़, अनिल महामना, दिनेश, रवि बसवाल आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने सेवर रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी में भी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्राण प्रतिष्ठा की और क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देकर क्षेत्र व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उनका लोगों ने स्वागत सत्कार किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का विश्वास दिलाया। उधर महाराजसर गांव में श्री किशनलाल मीणा द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


