MLA Aditi Singh is trying for development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक अदिति सिंह विकास के लिए प्रयासरत

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 11:05 AM (IST)
विधायक अदिति सिंह विकास के लिए प्रयासरत
रायबरेली । सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने अपनी विधानसभा की जनता के सामने किये जाने वाले कार्यो के बारे में एक होटल में प्रेस कान्फ्रेस करते हुए पत्रकारों से बात की और उन्होंने बताया की क्षेत्र के विकास के कार्यो को आने वाले पांच वर्षो में मेरी प्राथमिकता जनता के विकास कार्यो की होगी। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह अपने कार्यों में प्राथमिकता पर गाँव व शहर की ख़राब सड़कों को बनवाना। सदर विधायक द्वारा इस समय शहर के सभी वार्डो में पेंशन व शौचालय के शिविरों का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य असमर्थ गरीब वर्ग को लाभान्वित करना है। सदर विधायक द्वारा विधानसभा सत्र में भी जनपद के विकास हेतु सरकार से सवाल किया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये क्या सरकार अध्यापकों की उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करते हुए सक्षम स्तर पर उसका प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जायेगा । सुश्री अदिति सिंह का यह सवाल पूछने का कारण हमारे प्रदेश की शिक्षा की ख़राब स्थिति की दशा को सुधारने के लिए पूछा गया था । सदर विधायक ने शहर में स्ट्रोम वाटर प्रोजेक्ट का भी प्रस्ताव रखा। जिससे शहर को जल भराव व अन्य समस्याओं से मुक्त करना है। सुश्री अदिति सिंह ने प्रदेश में बढ़ती हुई ड्रग्स व् शराब जैसी असामाजिक समस्याओं को सरकार के समक्ष रख इसके लिए स्पेशियल कर्मचारियों का जोन होना चाहिये। जिससे रिहायशी इलाकों पर असुविधा की स्थिति पैदा न हो। सुश्री अदिति सिंह द्वारा विधानसभा सत्र में जनपद के विकास हेतु अंडर ग्राउंड विध्युतीकरण करने हेतु सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखाए जिससे जनपद में बिजली से हो रही आकस्मिक घटनाओं को रोका जा सके। प्रदेश में लागू कानून.व्यवस्था को सुद्रढ़ करने हेतु सरकार के समक्ष सुश्री अदिति सिंह ने प्रस्ताव रखा। सुश्री अदिति सिंह ने सदर में विद्युत अभियंता से बात कर विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सभी लोगों को सरल स्तर पर कनेक्शन प्राप्त कर लाभान्वित किया जायेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कटिया लगाकर रखने वाले लोगों को आसानी से विध्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement