MLA accused of giving false information to the EC allegation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक पर चुनाव आयोग को गलत सूचनाएं देने का लगाया आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 9:16 PM (IST)
विधायक पर चुनाव आयोग को गलत सूचनाएं देने का लगाया आरोप
भरतपुर। बयाना-रूपवास से भाजपा के विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल के खिलाफ तीन लोगों ने गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर चुनाव लडऩे का आरोप लगाया है। चुनाव लडऩे के दौरान झूठे शपथ पत्र, जन्म तिथि, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र पेश करने का आरोप उनके ही विधानसभा क्षेत्र के निवासी तीन लोगों ने लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर के बयाना निर्वाचन क्षेत्र के गांव जटमासी के पूर्व सरपंच रणवीर सिह, रमेश चंद और निहाल सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त कर विधायक पर चुनाव आयोग के समक्ष गलत सूचनाएं देने के आरोप लगाए है। उन्होने बताया कि विधायक ने सभी जगह अपनी जन्मतिथि के बारे में तथ्य छिपाया है। यही नहीं विधायक केवल पांचवीं तक पढ़े हैं और आठवीं तक की शिक्षा अपने बायोडेटा में दर्शायी है। आरटीआई के तहत जानकारी हांसिल कर तीनों लोग सोमवार को भरतपुर न्यायालय पहुंचे और वकीलों से सलाह मशविरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,विधानसभा अध्यक्ष से भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह से मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की है साथ ही सभी प्रकार के दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है। इधर पूरे मामले में विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल ने खुद को पाक साफ बताते हुए इसे विरोधियों की षड्यंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने जो भी जानकारी शपथ पत्र में दी वह सही है कुछ लोग ओछी राजनीति कर लोगों को बरगला रहे हैं।

[# धूम धड़ाके से हुई बॉलीवुड स्टार की शादी, ढोल की थाप पर नाचे बाराती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement