Advertisement
संख्या ज्ञान बढ़ाने के लिए शुरू हुआ मिशन 'निपुण भारत'

इस मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति का आकलन करने हेतु दो तरह के मूल्यांकन किए जाएंगे। इनमें स्कूल आधारित मूल्यांकन और बड़े पैमाने पर मूल्यांकन किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि निपुण भारत के कार्यान्वयन और निगरानी में सामुदायिक भागीदारी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, "माता-पिता, शिक्षकों और बच्चों की भागीदारी निश्चित ही इस मिशन में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मिशन की सफलता के लिए राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं, सभी आपस में कुशलता के साथ समन्वय करेंगे।"
इसके अलावा डॉ. निशंक ने सभी को देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव अनीता कारवाल, राज्यों के शिक्षा सचिव, शिक्षाविद, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


