miscreants shot DCM driver -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों ने डीसीएम चालक को मारी गोली

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 10:18 PM (IST)
बदमाशों ने डीसीएम चालक को मारी गोली
आजमगढ़। सशस्त्र बदमाशों ने एक डीसीएम चालक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भागने लगे तो गांववालों ने उनको घेर लिया और शोर मचाते हुये उनका पीछा शुरू कर दिया। ऐसे में बदमाश बाइक फेंक कर पैदल ही भागने लगे। इस बीच शोरगुल सुनकर आस-पास के गांवों के लोगों ने भी घेराबन्दी शुरू कर दी। ऐसी स्थिति में बदमाशों ने अपने बचाव में गांव वालों को लक्ष्य कर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बदमाशों की इन गोलियों से एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्रकार के घायल होने के बाद गांव वाले सहम कर रूक गये। ऐसे में बदमाश बच कर निकल जाने में कामयाब रहे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और बदमाशों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक व पत्रकार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना गुरूवार को देर शाम सात बजे के करीब मुबारकपुर थानाक्षेत्र के जमुड़ी स्थित ढाबा के पास घटी। हुआ यह कि मऊ से लौट रहा डीसीएम चालक दिनेश यादव पुत्र रामनारायन यादव निवासी कटेसर थाना रामनगर जिला वाराणसी खाना खाने के लिए ढाबे पर रूका और रोड के किनारे टहलने लगा। इसी दौरान उसका पीछा करते हुये एक बाइक पर सवार दो बदमाश यहां आ धमके।
उन्होंने डीसीएम चालक को लक्ष्य कर उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से डीसीएम चालक लहु लूहान होकर जमीन पर गिर गया। उसके गोली लगने के बाद बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर भागने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वालों के साथ-साथ ढाबे पर मौजूद लोगों ने शोरगुल करते हुये बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। ऐसे में बदमाश बाइक फेंक कर भागने लगे।
शोरगुल सुनकर आस-पास के गांवों के लोगों ने बदमाशों की घेराबन्दी शुरू कर दी। ऐसे में बदमाशों ने बचाव के लिए गांव वालों को लक्ष्य कर अंधाधुंध फायर झोंकना शुरू कर दिया। गोली लगने से पीछा करने वालों में शामिल मुबारकपुर थानाक्षेत्र के ही मोहब्बतपुर गांव के रहने वाले एक स्थानीय अखबार के गंवई पत्रकार राजनाथ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र स्व. पारसनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। पत्रकार के घायल होने के बाद पीछा कर रहे लोग पीछे हट गये। इन स्थितियों के बीच दोनों बदमाश आसानी से बच निकलने में कामयाब रहे।
लोगों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मुबारकपुर थानाध्यक्ष संतलाल यादव व लोहरा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार यादव के साथ-साथ सीओ सिटी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गयी और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजवाया। साथ ही बरामद हुई बदमाशों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement