Advertisement
आप मंत्री भारद्वाज द्वारा आईएएस अधिकारी किन्नी सिंह के साथ किया गया दुर्व्यवहार निंदनीय : भाजपा

सचदेवा ने कहा कि इससे पहले भी सबने देखा है कि दो सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ शकुंतला गैंमलिन जो अनुसूचित जनजाति समाज से आती हैं और वर्षा जोशी से भी केजरीवाल सरकार ने दुर्व्यवहार किया है और साथ ही उन दोनों ही अधिकारियों को सरकार से जाने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जिस तरह से अन्य अधिकारियों के बीच डॉ किन्नी सिंह को धमकाया उसने तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास में किए गए दुर्व्यवहार की घटना को फिर से याद करा दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े समाज से आने वाली डॉ किन्नी सिंह से दुर्व्यवहार कर सौरभ भारद्वाज ने यह स्थापित कर दिया कि पूरी आम आदमी पार्टी संस्कारहीन है। हकीकत तो यही है कि सत्ता अधिकार मिलने के तुरंत बाद से ही सौरभ भारद्वाज केवल अधिकारियों को डरा धमका कर ट्रांसफर पोस्टिंग करवाना चाहते थे और असफल होने पर अधिकारियों को प्रताड़ित करते गए।
सचदेवा ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से डॉ किन्नी सिंह एवं सभी अधिकारियों को स्वच्छ कार्य वातावरण उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


