Mirzapur Nidhi Patel won the silver medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिर्जापुर की निधि पटेल ने किया देश का नाम रौशन,जीता रजत पदक

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:46 PM (IST)
मिर्जापुर की निधि पटेल ने किया देश का नाम रौशन,जीता रजत पदक
मिर्जापुर।मेडल क्वीन व आयरन गर्ल के नाम से सुविख्यात अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल ने एक बार फिर से विदेश की धरती पर अपने देश की प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय तिरंगा लहराया। निधि ने उजबेकिस्तान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिगं चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा मुकाबला करते हुए 87.5 किलो भार उठा कर रजत पदक पर कब्जा जमाते हुए एक बार फिर से विदेश में मिर्जापुर के साथ अपने प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उज्बेकिस्तान के एशिया चैम्पियनशिप में निधि ने बहुत ही कडी मुकाबला करते हुए बहुत ही मामुली अंकों से कजाकिस्तान की सेलिवा इरिना के गोल्ड से चुक गई। सेलिवा इरिना ने 105. 98 अंक के साथ गोल्ड, वहीं निधि सिंह पटेल ने 105.32 अंक के साथ भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया। वहीं कजाकिस्तान की कुरिशेवा ओल्गा ने 87.69 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement