Minor girl hanged in shahjahanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 5:30 PM (IST)
नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई
शाहजहांपुर| उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में बुधवार को एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तिलहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी एम.एस. रावत ने बताया, "जैतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में बुधवार को 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को फोन से बात करने पर उसके पिता ने डांट दिया था। गुस्साई लड़की ने घर में बने टीन शेड में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।" रावत ने बताया, "उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।" आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement