Advertisement
दिल्ली के सागरपुर में तीसरी मंजिल से गिरने से नाबालिग लड़की की मौत

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि लड़की बालकनी में खेलते समय गिर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की किस परिस्थिति में तीसरी मंजिल से गिरी। फिलहाल पुलिस आसपास के कुछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में नीचे आ गिरी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।
इस बीच, स्थानीय निवासियों और परिवार वालों में इस दर्दनाक घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस और प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच कर रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


