Minister Vishvendra Singh arrived to congratulate on the victory, blessed Congress candidate Sanjana Jatav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीत की बधाई देने पहुंचे मंत्री विश्वेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव को दिया आशीर्वाद

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 4:35 PM (IST)
जीत की बधाई देने पहुंचे मंत्री विश्वेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव को दिया आशीर्वाद
भरतपुर। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने इतिहास रच दिया है। उहोंने भाजपा के रामस्वरूप कोली को पचास हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। संजना जाटव की जीत के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह वहां पहुंचे और जीत की बधाई दी। संजना जाटव ने विश्वेंद्र सिंह के पैर छुए तो विश्वेंद्र ने सिर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। बता दें कि, चुनाव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि संजना जाटव को मैंने अपनी बेटी बनाया है। उन्होंने संजना जाटव को वोट के रूप में कन्यादान देने की बात कही थी। अब इनकी मौजूदगी में जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement