Minister Mahesh Joshi and Ramlal Jat inaugurated development exhibition in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में मंत्री महेश जोशी और रामलाल जाट ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2022 6:24 PM (IST)
भीलवाड़ा में मंत्री महेश जोशी और रामलाल जाट ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
भीलवाड़ा,। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर नगरपरिषद टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री डॉ. महेश जोशी, राजस्व मंत्री रामलाल जाट,सहाडा विधायक श्रीमती गायत्री देवी, जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर देवनारायण एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 145 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। समारोह के दौरान गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी,पूर्व विधायक विवेक धाकड़,पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा,पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, पूर्व यूआईटी चैयरमेन कैलाश व्यास,गुलाबपुरा नगरपालिका चैयरमेन सुमित काल्या,भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष चेतन डिड़वानिया,पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, अति0 जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. राजेश गोयल,सीईओ जिला परिषद डॉ. शिल्पा सिंह,प्रशिक्षु आईएएस गौरव बुढ़ानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement