Mining Office to strengthen the Nurpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूरपुर माईनिंग कार्यालय को मजबूत करने पर बल

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:47 PM (IST)
नूरपुर माईनिंग कार्यालय को मजबूत करने पर बल
धर्मशाला। कांगड़ा ज़िला प्रदेश का एकमात्र ऐसा ज़िला है जिसमें दो माईनिंग अधिकारी कार्यालय स्थापित हैं। दूसरा माईनिंग अधिकारी कार्यालय वर्तमान सरकार ने दो माह पूर्व नूरपुर में स्थापित किया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। अग्निहोत्री ने बताया कि नूरपुर में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यालय खोला गया है तथा यहां नीरज कांत को बतौर माईनिंग अधिकारी तैनात किया गया है। यह कार्यालय सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा इसको और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों से अवैध खनन के समाचारों को लेकर सरकार द्वारा गंभीरता से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा नूरपुर क्षेत्र में खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए यह कार्यालय खोला गया है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement