Advertisement
मिनर्वा अकादमी ने अल्केमी एफए को 5-2 से रौंदा, राष्ट्रीय दौर के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

30वें मिनट में मिनर्वा को बराबरी मिली। मैनिटोन ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया। इस शानदार गोल ने मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया और स्कोर 1-1 हो गया।
इसके कुछ ही देर बाद आकाश ने लंबी दूरी से बेहतरीन स्ट्राइक लगाकर मिनर्वा को 2-1 की बढ़त दिला दी। टीम का आत्मविश्वास बढ़ चुका था और हमला लगातार जारी रहा। पहले हाफ के अंत से पहले रिमोसन ने भी शानदार गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया।दूसरे हाफ में भी मुकाबले की तस्वीर नहीं बदली। अल्केमी ने रक्षात्मक खेल जारी रखा, लेकिन मिनर्वा लगातार आक्रमण करती रही। 56वें मिनट में रिमोसन ने फ्री-किक पर शानदार गोल करते हुए अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल दाग दिया। उनका यह शॉट सीधे टॉप कॉर्नर में जाकर लगा।
अल्केमी ने एक काउंटर अटैक पर गोल कर स्कोर 4-2 जरूर किया, लेकिन मिनर्वा ने जल्द ही मुकाबले पर पूरी पकड़ वापस बना ली। 71वें मिनट में नगायाइजा ने शानदार फिनिश के साथ पांचवां गोल दागकर मुकाबला पूरी तरह मिनर्वा के नाम कर दिया।
अंतिम मिनटों में अल्केमी ने शारीरिक खेल से मैच की लय बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन मिनर्वा ने संयम बनाए रखा और शानदार अंदाज में मुकाबला खत्म किया।5-2 की इस बड़ी जीत के साथ मिनर्वा अकादमी ने राष्ट्रीय दौर के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही टीम अब एक और खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


