Millions fraud by bogus credit card -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी क्रेडिट कार्ड के जरिए की लाखों की ठगी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 11:18 PM (IST)
फर्जी क्रेडिट कार्ड के जरिए की लाखों की ठगी
गाजियाबाद। शहर में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन करीब दो लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। ये ठगी पीड़ित के एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से एक जनवरी की रात हुई और ठगों ने करीब 45 ट्रांसफर से यूरो डॉलर दीनार आदि में खरीददारी की। सूचना के बाद पीड़ित ने कार्ड ब्लाॅक करा दिया है और स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार इंदिरापुरम के रहने वाले सौरव राय के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। जो एक रिटेल चैन में आॅल इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर के पद पर गुड़गांव में काम करते है। आपको बता दें कि गाजियाबाद में आॅनलाइन ठगी का महीने में ये तीसरा मामला है। जिसमें पिछले दो मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement