milk trader found dead in car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार में मिला पिस्टल व दूध कारोबारी का शव

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 8:54 PM (IST)
कार में मिला पिस्टल व दूध कारोबारी का शव
नई दिल्ली। दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में दूध के एक कारोबारी का शव मिला। कारोबारी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। लाश की शिनाख्त भजनपुरा निवासी अशोक बंसल के रूप में की गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास खडी एक ऑल्टो कार में ये लाश मिली। 45 वर्षीय अशोक दूध के कारोबार से जुडे हुए थे। पुलिस के मुताबिक राह चलते लोगों ने कार में लाश को देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस को कार से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement