Mid-day meal workers besieged by CM camp office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिड डे मील वर्कर्स ने किया सीएम कैंप कार्यालय का घेराव

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:05 AM (IST)
मिड डे मील वर्कर्स ने किया सीएम कैंप कार्यालय का घेराव
करनाल । हरियाणा के पांच जिलों से आये हजारों मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के सदस्य सोमवार को सीएम कैंप कार्यालय का घेराव करने के लिए करनाल पहुंचे। उन्होंने बीजेपी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर सरकार की नीतियों को कोसा। इन सभी वर्करों ने खट्टर सरकार पर वादाखिलाफ का विरोध किया राज्य सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाये । इन कर्मचारियों ने मांग कि की प्रदेश भर के सभी मिड डे मील कर्मचारियों को पक्का किया जाए और मिड डे मील योजना का निजीकरण नहीं किया जाए। इसके साथ ही इन्होंने मांग की सभी मिड डे मील कर्मचारियों को कम से कम 18000 रूपये का वेतन दिया जाए क्योंकि वर्तमान में दिया जाने वाला वेतन 2500 उनके परिवारों का पालन पोषण करने के लिए काफी नहीं है। इस धरने प्रदर्शन में हजारों की भारी तादाद में मिड डे मील कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement