Advertisement
MHRD ने दी फौरी राहत, लेकिन JNU छात्रों ने कहा हमेशा के लिए वापस हो फीस वृद्धि

जेएनयू प्रशासन ने मंत्रालय को बताया कि उनकी ओर से विश्वविद्यालय में हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी भी कई छात्र फीस वृद्धि वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं। खासतौर पर छात्रसंघ फीस वृद्धि वापस लिए बिना अपनी हड़ताल समाप्त करने को राजी नहीं है।
बैठक के उपरांत जेएनयू के कुलपति ने कहा, विश्वविद्यालय में शांति है। हम अब शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। जेएनयू प्रशासन प्रत्येक छात्र की मदद के लिए उपलब्ध है और अब छात्रों को भी अपने सबसे बड़े उद्देश्य (शिक्षा) के लिए आगे आना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



