MHRD give relaxation, but JNU students wants fee hike should be end forever Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MHRD ने दी फौरी राहत, लेकिन JNU छात्रों ने कहा हमेशा के लिए वापस हो फीस वृद्धि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 7:53 PM (IST)
MHRD ने दी फौरी राहत, लेकिन JNU छात्रों ने कहा हमेशा के लिए वापस हो फीस वृद्धि
इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि आवश्यकता होने पर शीतकालीन सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूजीसी द्वारा फिलहाल बढ़ी हुई फीस वहन करने की जानकारी छात्रों को दी है। इसके उपरांत अपराह्न् 3.30 बजे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइषी घोष और अन्य छात्र अमित खरे से मुलाकात के लिए एमएचआरडी पहुंचे। मंत्रालय की ओर से छात्रों को बताया गया कि किसी भी छात्र पर बढ़ी हुई फीस का अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा। फिलहाल इस बढ़ी हुई फीस का भार यूजीसी वहन करेगा। लेकिन छात्रों ने कहा, मौजूदा सत्र में तो बढ़ी हुई फीस और हॉस्टल चार्जेज यूजीसी वहन करेगा, लेकिन उसके बाद नए सत्रों में फिर से फीस बढ़ोतरी छात्रों पर लाद दी जाएगी। आइषी घोष सहित छात्रसंघ के अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार व जेएनयू प्रशासन फीस वृद्धि का फैसला पूरी तरह वापस ले। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement