Mexico student opens fire in high school, kills three classmates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेक्सिको: स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 11:54 AM (IST)
मेक्सिको: स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के मोंटेरे स्थित एक निजी स्कूल में छात्र ने कक्षा में शिक्षक और अन्य छात्रों पर गोलियां चला दी। इस घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं जिसमें एक शिक्षक और चार छात्र हैं। नुवे लियोन के सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता एल्डो फास्की ने बताया, निजी स्कूल की एक कक्षा में एक किशोर ने अचानक ही बंदूक निकाली और शिक्षक पर गोली चला दी। उसने इसके तुरंत बाद कक्षा के अन्य बच्चों पर भी गोलियां चलाई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकतर घायलों के सिर में गोली लगी है जिसमें 24 वर्षीय शिक्षक भी शामिल है। घायलों में एक 15 वर्षीया किशोरी और दो बच्चे हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय मीडिया ने हमलावर की पहचान एक किशोर फर्नानडो के रूप में की है।

[@ हिमाचल के 29 मंदिरों में 4 कि्वंटल सोना]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement