Messages were given to remove evils through plays-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाटकों के जरिए कुरीतियां दूर करने का संदेश दिया गया

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 7:54 PM (IST)
नाटकों के जरिए कुरीतियां दूर करने का संदेश दिया गया
जयपुर। श्री अग्रवाल समाज समिति की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज सामाजिक बुराइयों पर जमकर कटाक्ष किया गया। 6 विविध विषयों पर समाज की छात्राओं और महिलाओं ने मन को छू लेने वाला भावपूर्ण अभिनय किया। अग्रवाल कॉलेज कैम्पस के ऑडिटोरियम में बड़ी ही मनो-विनोद शैली में जहाँ अन्न के महत्व को समझाया गया, वहीं सभी वर्जनाओं और मूल्यों को दरकिनार करते प्री वेडिंग शूट के साइड-इफेक्ट्स को दिखाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वृद्धावस्था और दहेज़ जैसे ज्वलंत विषयों की प्रस्तुतियों ने भी भरपूर दाद पाई। विवाह -समारोह के अनावश्यक खर्चे और बेवजह दिखावे की चाह को भी पूरी शिद्दत से अभिनय में ढाला, तो बेटे की तमन्ना में कोख को कत्लगाह बनाने और बेटे और बेटी की परवरिश में अंतर रखने वाले समाज के दोहरे आचरण को भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के मंचन में पूरी ईमानदारी से दिखाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement