Merchant Navy personnel, including the fiance was killed in a road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मर्चेंट नेवी जवान की मंगेतर समेत सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 5:46 PM (IST)
मर्चेंट नेवी जवान की मंगेतर समेत सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के अर्मापुर इलाके में एक सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक पनकी निवासी कौस्तभ पाल मर्चेंट नेवी में था। इन दिनों उसकी पोस्टिंग दुबई में थी। दो दिन पहले ही वह घर आया था। वहीं हादसे में मरने वाली युवती मंगेतर सोम बनर्जी निवासी स्वराज नगर पनकी की है। दोनों की 17 फरवरी 2017 को शादी होनी थी। दोनों ने शादी के बाद बहुत से सपने सजाए थे और जिंदगी भर साथ रहने के वादे भी किये थे। देर रात दोनों अर्मापुर दुर्गापूजा देखने बाइक से जा रहे थे, तभी अर्मापुर के पास उनकी बाइक टैंकर से टकरा गई। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुचे एसओ आशीष मिश्रा ने मृतकों की शिनाख्त करते हुई परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही दोनों की परिवारों की खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्मार्टम भेज फरार टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement