Memorandum given to MLA Sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक सचिन पायलट को दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जून 2025 6:25 PM (IST)
विधायक सचिन पायलट को दिया ज्ञापन
टोंक। जिले के टोडारायसिंह उपखण्ड की उपतहसील बरवास के जिला अभाव अभियोग समिति सदस्य महावीर गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक तथा एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट को ज्ञापन सौंपा कर उपतहसील बरवास क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस नेता महावीर गुर्जर ने बताया कि बरवास पुलिया नवनिर्माण एवं घर घर पेयजल कनेक्शन समस्या समाधान के लिए ज्ञापन देकर बताया कि टोंक जिला के लिए एक मात्र रास्ता यही है। वर्षा के दिनों में मिट्टी पाइप पानी से कट कर बाहर जाएगी। जिससे 60-70 गांव का आवागमन बाधित हो गया था। समस्याओं को लेकर विधायक टोंक पायलट ने कहा कि विकास कार्यों में लीपापोती नहीं करेंगे। आगामी समय को ध्यान रखते हुए हाई लेवल ब्रिज बनाएंगे।जो मेहंदवास बाईपास बरवास, कुर्मी कल्याणपुरा तक स्टेट हाईवे में तब्दील होगा। पुलिया निर्माण में एक करोड रुपए की लागत का आएगा। इसके लिए सरकार से करूंगा। वहीं घर-घर पर जल कनेक्शन के वर्क आर्डर पर भी बात करूंगा। ताकि जनता को मीठा और शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर हीरालाल पोसवाल, दुर्गा लाल खटाना, जगदीश ठेकेदार, श्री नारायण सहित कई ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement