Advertisement
महबूबा मुफ्ती की बेटी बाबासाहेब के संविधान को नहीं मानती : ओपी राजभर

बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर जारी हमलों को लेकर भी ओपी राजभर ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखा है। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर विदेश मंत्री और राजदूतों से बातचीत करनी चाहिए, ताकि अमन-चैन को बढ़ावा दिया जा सके और इस तरह के कृत्यों को रोका जा सके। यह स्थिति अच्छी नहीं है और हमें इसे सुलझाने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए।
सपा के नेता सूरज चौधरी ने हाल ही में अवधेश प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाया था, इस पर राजभर ने कहा कि जिन्होंने सपा छोड़ी है, अब वह लोग भाजपा में शामिल होंगे। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देशद्रोही बताने पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है और हम इससे सहमत नहीं हैं। सांसद होने के नाते उनके पास अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन हम उनके बयान से सहमत नहीं हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


