Mega legal consciousness and welfare camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेगा विधिक चेतना एवं जन कल्याणकारी शिविर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 7:06 PM (IST)
मेगा विधिक चेतना एवं जन कल्याणकारी  शिविर
सवाई माधोपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बामनवास ब्लाक के पिपलाई में मेगा विधिक चेतना एवं जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भीड उमड़ी। जिसमें लोगों को योजनओं की जानकारी दी गई तथा लाभांवित किया गया। विधिक चेतना षिविर का शुभारंभ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.के.जैन, जिला एवं सैशन जज महावीर प्रसाद शर्मा, जिला कलेक्टर के.सी.वर्मा, सीजेएम एस.एस सांदू, एडीजे ममता व्यास के सानिध्य एवं उपस्थिति में शुरू हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के काउंटर लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं लाभांवितों को प्रमाणपत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य अतिथियों ने विधिक चेतना शिविर के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अतिथियों ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। शिविर में 2904 लोगों के लाभांवित किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के 32 लाख19 हजार रूपए की राषि के चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। शिविर में हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एसडीएम बामनवास रामकिशोर मीना, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement